हाल-ए-UPSSSC PET EXAM 2023
28/10/2023 - 29/10/2023 तक आयोजित UPSSSC PET देने के बाद एक छात्र का दर्द
घर से निकले लिए अरमान, PET स्कोर करना है 80 पार।
आयोग ने दिया ऐसा फाँस, मुश्किल में पड़ गए 30 पार।
बस ट्रेन की मारा मारी, ऑटो, ईरिक्शा की लूट खसोट।
सबसे पाया हमने पार, खर्चा आया डेढ़ हजार।
खुशी से हुए center के अन्दर, पेपर देखके हुए - सरेण्डर।
पेपर आया हाथ में, होश उड़ गए साथ में।
UPSSSC आयोग ने ठाना है, पेपर UPSC का बनाना है।
सत्याग्रह से किया किनारा, लंगोटी का है लिया सहारा।
खूब चली आयोग की मनमानी, छात्रों के संग हुई बेइमानी।
नहीं चाहिए PET-WET, हमको चाहिए भर्ती DIRECT
~✍️
Comment please